बरौली से मुक्त कराये गये चार बाल मजदूर

Published at :12 Dec 2017 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
बरौली से मुक्त कराये गये चार बाल मजदूर

बरौली : श्रम विभाग की जांच टीम ने सोमवार को बरौली थाना क्षेत्र के अलग-अलग बाजारों में संचालित दुकानों पर छापेमारी की. इसमें चार बाल मजदूरों को मुक्त कराया गया. बताया गया कि जिला श्रम अधीक्षक मनोज कुमार दूबे के नेतृत्व में थाना चौक, नवादा, रतनसराय, कहला व विशुनपुरा आदि बाजारों की मिठाई व अन्य […]

विज्ञापन

बरौली : श्रम विभाग की जांच टीम ने सोमवार को बरौली थाना क्षेत्र के अलग-अलग बाजारों में संचालित दुकानों पर छापेमारी की. इसमें चार बाल मजदूरों को मुक्त कराया गया. बताया गया कि जिला श्रम अधीक्षक मनोज कुमार दूबे के नेतृत्व में थाना चौक, नवादा, रतनसराय, कहला व विशुनपुरा आदि बाजारों की मिठाई व अन्य दुकानों में छापेमारी की गयी.

इसमें चार बच्चों धनंजय कुमार, रोहित कुमार, अखिलेश कुमार व मुकेश कुमार को मजदूरी करते बरामद किया गया. श्रम अधीक्षक ने बताया कि मुक्त कराये गये बच्चों को जिलास्तरीय बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है. साथ ही दवा व वस्त्र के लिए तत्काल ही बच्चों के बैंक खाते में तीन-तीन हजार रुपये की राशि भेज दी गयी है. इसके अलावा बच्चों के बैंक खाते में मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत 25-25 हजार रुपये फिक्स डिपोजिट किये जायेंगे.
बच्चे जब 18 वर्ष की आयुसीमा पूरी कर लेंगे, तब आगे की पढ़ाई व रोजगार के लिए उक्त राशि का उपयोग कर सकेंगे. श्रम अधीक्षक ने बताया कि दुकान पर बाल मजदूर पाये जाने को लेकर संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई होगी.
इसके तहत प्रत्येक दुकानदार पर न्यूनतम 20 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जायेगा. छापेमारी टीम में बरौली थाने के जमादार रजु कुमार भी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन