हाईवे पर कार में घुसी बाइक, दो की हालत गंभीर, गोरखपुर रेफर

लखपतिया मोड़ से सासामुसा जा रहे थे बाइक सवार गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के लखपतिया मोड़ से सासामुसा की ओर जा रही बाइक अनियंत्रित होकर एक कार में घुस गयी, जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं घटना के बाद कार लेकर चालक फरार हो गया. आसपास के […]
लखपतिया मोड़ से सासामुसा जा रहे थे बाइक सवार
गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के लखपतिया मोड़ से सासामुसा की ओर जा रही बाइक अनियंत्रित होकर एक कार में घुस गयी, जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.
वहीं घटना के बाद कार लेकर चालक फरार हो गया. आसपास के राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी. इधर, स्थिति गंभीर होते देख डॉक्टरों ने घायलों को तत्काल गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है. बता दें कि लखपतिया मोड़ के पंकज तिवारी तथा मुकेश तिवारी सासामुसा रविवार की देर रात किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. ये लोग जैसे ही कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा के करीब पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रही कार में इनकी बाइक जाकर घुस गयी. घटना के बाद वहां अफरातफरी मौके पर मच गयी. लोगों ने घायलों को किसी तरह निकाल कर पुलिस को सूचना दी और अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया.
लछवार में बाइक सवार घायल : थावे थाना क्षेत्र के लक्षवार गांव के रहने वाले हरेंद्र गिरि अपनी बाइक लेकर घर लौट रहे थे. तभी गांव से पहले उनकी बाइक में अनियंत्रित वाहन से ठोकर कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसे में युवक घायल : नगर थाना के पोस्ट ऑफिस चौक के समीप रविवार को अनियंत्रित बाइक सवार घायल हो गया. उचकागांव थाने के हरपुर बाजार निवासी सरफराज अली को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण हादसा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




