एनआईए ने डीटीओ और एमवीआई से की पूछताछ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Dec 2017 4:21 AM (IST)
विज्ञापन

खुलासा. ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सोहैल ने दलालों से लिया सहयोग गोपालगंज : लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शेख अब्दुल नईम के गोपालगंज में सोहैल खान बन कर जंगलिया के पता पर तैयार किये गये फर्जी तरीके से ओरिजनल दस्तावेज की जांच में एनआईए उलझी हुई है. एनआईए की टीम ने गोपालगंज के तत्कालीन एमवीआई दिव्य प्रकाश […]
विज्ञापन
खुलासा. ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सोहैल ने दलालों से लिया सहयोग
गोपालगंज : लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शेख अब्दुल नईम के गोपालगंज में सोहैल खान बन कर जंगलिया के पता पर तैयार किये गये फर्जी तरीके से ओरिजनल दस्तावेज की जांच में एनआईए उलझी हुई है. एनआईए की टीम ने गोपालगंज के तत्कालीन एमवीआई दिव्य प्रकाश तथा डीटीओ भूपेंद्र प्रसाद यादव को अपने गोपालगंज परिसदन स्थित कैंप में बुला कर घंटों पूछताछ की है. पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए सोहैल परिवहन विभाग के काउंटर पर लगभग सवा घंटा लाइन में खड़ा रहा.
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अंगूठे का निशान लेने के बाद आधार और पासपोर्ट जमा करा कर ब्लड ग्रुप लेने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस जारी किये जाने की बात सामने आयी है. एनआईए की टीम ने ड्राइवरी लाइसेंस से जुड़े सभी रेकाॅर्ड को जब्त कर लिया है. इनके बयान को भी दर्ज किया गया है. ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा नगर थाना में बनाये गये उसके पासपोर्ट, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड बनाये जाने के साक्ष्य को सुरक्षा एजेंसियां खंगाल रही हैं,
जबकि सोहैल खान परिवहन विभाग में सक्रिय दलालों का सहयोग लेकर आसानी से अपना डीएल बनवाने में सफल रहा है. सोहैल खान से जुड़े एक-एक तथ्यों को बारीकी से जोड़ते हुए उसे कोर्ट को उपलब्ध कराने के लिए साक्ष्य के तौर पर एनआईए ने अपने कब्जा में ले लिया है. एनआईए की टीम ने शेख अब्दुल नईम के गोपालगंज रहने के दौरान लैपटॉप और मोबाइल सबसे महंगा वाला खरीदा गया था. एनआईए को जब इसकी जानकारी मिली तो संबंधित दुकानदारों को बुला कर उनसे गहन पूछताछ की गयी है. कितने रुपये में लैपटॉप और मोबाइल बेचा गया, क्या-क्या डाटा डाला गया. सॉफ्टवेयर आदि की जानकारी ली गयी. दुकानदारों ने कहा कि सोहैल खान आतंकी हो सकता है इसका जरा सी कल्पना तक नहीं की जा सकती थी.
आम ग्राहक की तरह दुकान में आया और सामान खरीद कर चला गया.
ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े रेकॉर्ड जब्त कर ले गयी एनआईए
वोटर कार्ड बनाने वाले की तलाश जारी
सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों की मानें तो सोहैल खान जंगलिया का स्थायी निवासी होने का वोटर कार्ड भी बनवाने में सफलता हासिल कर ली थी. वोटर कार्ड किसी सिंह साहब ने बनवाया था. एनआईए की टीम वोटर आईडी कार्ड बनाने वाले की तलाश में जुटी हुई है. इसके लिए कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. इस पूरे प्रकरण में अब तक 33 लोगों से अलग-अलग पूछताछ हो चुकी है.
कब किसके पास एनआईए का फोन आ जाये यह कहना फिलहाल मुश्किल है. जिन लोगों से पूछताछ हो चुकी है वह इस खौफ में जी रहे हैं कि कहीं फिर न एनआईए का फोन न आ जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




