आफताब को जानकारी थी, कहां का था नईम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Dec 2017 4:19 AM (IST)
विज्ञापन

आइआइएल का संचालक का आफताब गोपालगंज : जादोपुर रोड में स्थित अंग्रेजी शिक्षण संस्थान (आइआइएल) का संचालक आफताब आलम को नईम के बारे में कई तरह की जानकारियां थीं. आफताब यह जानता था कि नईम कहां का रहनेवाला है. सूत्रों के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शेख अब्दुल नईम को अंग्रेजी पढ़ना और बोलना बेहतर तरीके […]
विज्ञापन
आइआइएल का संचालक का आफताब
गोपालगंज : जादोपुर रोड में स्थित अंग्रेजी शिक्षण संस्थान (आइआइएल) का संचालक आफताब आलम को नईम के बारे में कई तरह की जानकारियां थीं. आफताब यह जानता था कि नईम कहां का रहनेवाला है. सूत्रों के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शेख अब्दुल नईम को अंग्रेजी पढ़ना और बोलना बेहतर तरीके से आता था. बावजूद गोपालगंज में आइआइएल संचालक आफताब से मिलने के बाद कुछ महीनों तक अंग्रेजी की पढ़ाई किया था. अंग्रेजी की पढ़ाई करने के बाद आफताब की संस्थान में ही मोटिवेट करने का काम शुरू कर दिया था. तबतक आफताब को नईम में बारे में कई और जानकारियां भी मिल चुकी थीं. आइआइएल के संचालक आफताब आलम ने ‘प्रभात खबर’ से बातचीत में बताया कि सोहैल खान मुंबई का रहनेवाला था. बावजूद इसके बारे में संचालक ने बिना जांच किये हुए अपने यहां युवाओं को मोटिवेट करने के रुप में रख लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




