ट्रॉली में करेंट उतरते ही ट्रैक्टर लेकर भाग निकला चालक

भोरे : ट्रॉली में करेंट उतरते ही ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया. ट्रॉली की हीच के नीचे एक नर्तकी समेत दो युवकों की शव दबी हुई थी. शव में से धुआं निकल रहा था. थोड़ी दूर पर दूसरा शव बिखरा पड़ा था. 500 मीटर दूर पर एक और शव पाया गया. अफरा तफरी का […]
भोरे : ट्रॉली में करेंट उतरते ही ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया. ट्रॉली की हीच के नीचे एक नर्तकी समेत दो युवकों की शव दबी हुई थी. शव में से धुआं निकल रहा था. थोड़ी दूर पर दूसरा शव बिखरा पड़ा था. 500 मीटर दूर पर एक और शव पाया गया. अफरा तफरी का माहौल घटना स्थल पर था. थोड़ी देर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर अस्पताल भेजा गया. इस रास्तें में ही लक्ष्मीपुर का रहने वाला रवी पाल की मौत हो गयी. धीरे धीरे आंकड़ा बढ कर छह हो गया.
जबकि ट्रॉली पर कुल 18 लोग सवार थे. घटना की सूचना इलाके में जैसे जैसे फैसने लगी लोगों की भीड़ मौके पर बढती चली गयी. घटना को लेकर हर कोई दिल में गम और आक्रोश दोनों देखा गया. प्रशासन के प्रति लोगों में आक्रोश देखा गया. मौके पर पहुंचे आनंद तिवारी और सत्येंद्र तिवारी की माने तो बिजली की तार नीचे अगर नहीं झुका होता तो यह हादसा नहीं होता. जीतने लोग उतनी बातें. सभी अपने तर्क से बिजली कंपनी को दोषी बता रहे थे. घंटों अफरा तफरी के बीच प्रशासन ने महज दो लोगों के पहचान होने का दावा किया. चार अन्य लोगों की पहचान को लेकर मशक्कत जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




