आज से लगेगी मेहंदी बजेगी शहनाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Nov 2017 12:22 AM (IST)
विज्ञापन

रविवार से शुरू हो रहा वैवाहिक मुहूर्त गोपालगंज : महीनों से इंतजार के बाद अब हाथों में लगेगी और शहनाई भी बजेगी. रविवार 19 नवंबर से वैवाहिक मुहूर्त की शुरुआत हो जायेगी. इसके लिए हर की तैयारी शुरू कर दी गयी है. शहर एवं गांवों के पंडितों के दरवाजों पर विवाह संपन्न कराने के लिए […]
विज्ञापन
रविवार से शुरू हो रहा वैवाहिक मुहूर्त
गोपालगंज : महीनों से इंतजार के बाद अब हाथों में लगेगी और शहनाई भी बजेगी. रविवार 19 नवंबर से वैवाहिक मुहूर्त की शुरुआत हो जायेगी. इसके लिए हर की तैयारी शुरू कर दी गयी है. शहर एवं गांवों के पंडितों के दरवाजों पर विवाह संपन्न कराने के लिए यजमान पहुंचने लगे हैं. पंडित चंद्र किशोर मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष काफी लग्न है।
19 नवंबर से शुभ लग्न प्रारंभ हो रहा है, जो 11 दिसंबर तक रहेगा़ 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक एक माह का खरमास रहेगा. फिर मकर संक्रांति के बाद शादी के लिए लग्न शुरू हो जायेगा. शादी के इस मौसम में एक बार फिर महंगाई सब पर भारी पड़ रही है. शहर में पांच हजार में साधारण बैंड पार्टी, नौ से 15 हजार वीथ आॅर्केष्ट्रा, डेढ़ हजार रुपये प्रतिदिन हलवाई, मार्शल, बोलेरो, स्कार्पियो जैसे वाहन मालिकों की तो मानो लाॅटरी लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




