छह घंटे का अलर्ट, 25 घंटे ठप रही बिजली

Published at :18 Nov 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
छह घंटे का अलर्ट, 25 घंटे ठप रही बिजली

गोपालगंज : गुरुवार से शुक्रवार तक पूर्वांचल अंधेरे में डूबा रहा. बिजली कंपनी द्वारा आपूर्ति बाधित करने के लिए छह घंटे का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन पूर्वांचल में 25 घंटे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही. इसके कारण एक लाख से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे. गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह […]

विज्ञापन

गोपालगंज : गुरुवार से शुक्रवार तक पूर्वांचल अंधेरे में डूबा रहा. बिजली कंपनी द्वारा आपूर्ति बाधित करने के लिए छह घंटे का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन पूर्वांचल में 25 घंटे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही. इसके कारण एक लाख से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे. गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक पूरे जिले में मेंटेनेंस कार्य को लेकर कंपनी ने अलर्ट के अनुसार छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप कर दी थी. मेंटेनेंस कार्य के बाद शहर एवं अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति चालू कर दी गयी.

पूर्वांचल में जैसे ही सप्लाई शुरू की गयी, भड़कुईयां के पास 33 हजार केवीए का तार टूट कर गिर गया और आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी. इसके कारण रात में भी बिजली न आ सकी. कंपनी के अलर्ट के मुताबिक गुरुवार की शाम से ही उपभोक्ता बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन शुक्रवार की सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी. इस दौरान लोगों में परेशानी रही. इससे बरौली, सिधवलिया, बैकुंठपुर पूरी तरह प्रभावित रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन