यह कैसा अभियान, फिर से सजी दुकान

गोपालगंज : महज 48 घंटे बाद ही शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान का पहला चरण पूरी तरह फ्लाॅप हो गया. शनिवार को अतिक्रमण हटाने के बाद सोमवार को पूर्व के दिनों की तरह सड़क पर दुकानें जहां सज गयीं, वहीं बेरोक-टोक वाहन पार्किंग का सिलसिला जारी रहा. सोमवार को नगर पर्षद या पुलिस प्रशासन की […]
गोपालगंज : महज 48 घंटे बाद ही शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान का पहला चरण पूरी तरह फ्लाॅप हो गया. शनिवार को अतिक्रमण हटाने के बाद सोमवार को पूर्व के दिनों की तरह सड़क पर दुकानें जहां सज गयीं, वहीं बेरोक-टोक वाहन पार्किंग का सिलसिला जारी रहा. सोमवार को नगर पर्षद या पुलिस प्रशासन की ओर इन पर अंकुश लगाने का प्रयास नहीं किया गया. गौरतलब है कि शहर को जाम एवं अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए नप और जिला प्रशासन द्वारा मेगा मंथन कर रणनीति बनायी गयी. सात दिनों तक ध्वनि विस्तारक यंत्र से दुकान हटाने और पार्किंग न करने की हिदायत दी गयी.
अपने घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को नगर पर्षद द्वारा पोस्टऑफिस चौक से थाना चौक तक अतिक्रमण हटाया गया, बाइक चालकों से जुर्माना भी वसूला गया. साथ ही हिदायत दी गयी कि इस सड़क पर कोई भी व्यक्ति न तो दुकान लगायेगा और न ही वाहन पार्किंग करेगा. शनिवार को समाहरणालय रोड चंद समय के लिए सपाट मैदान बन गया. रविवार को छुट्टी का दिन रहा. सोमवार को पुन: वाहन पार्किंग का हालात पूर्व जैसा हो गया. वहीं थाना रोड में कई ठेला वालों ने अपनी दुकानें भी लगा लीं. सवाल उठता है कि क्या यह अभियान एक दिन के लिए था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




