बरौली में दो युवकों की मौत से मथुरापुर में मचा चीत्कार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Nov 2017 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

बरौली : रविवार बतरदेह के लिए काला दिन रहा़ गांव के लोग अभी बिछावन पर ही थे, तभी दो परिवारों से निकल कर आती दर्दनाक चीख ने सबको उठ कर वहां पहुंचने पर विवश कर दिया़ ये चीत्कार आ रहा था मंगल राम और जगलाल राम के घरों से, जिनके लाल की मौत शनिवार की […]
विज्ञापन
बरौली : रविवार बतरदेह के लिए काला दिन रहा़ गांव के लोग अभी बिछावन पर ही थे, तभी दो परिवारों से निकल कर आती दर्दनाक चीख ने सबको उठ कर वहां पहुंचने पर विवश कर दिया़ ये चीत्कार आ रहा था मंगल राम और जगलाल राम के घरों से, जिनके लाल की मौत शनिवार की देर शाम सीवान जिले के तरवारा से लौटते समय सड़क दुर्घटना में हो गयी थी़ दोनों चचेरे भाइयों की लाश जब पोस्टमार्टम के बाद रविवार को मथुरापुर में आयी तो गांव में मातम छा गया़
एक साथ दो लोगों की मौत की खबर से सभी स्तब्ध थे. वहीं, दूसरी तरफ मंगल राम तथा जगलाल राम के घरों में चीख-चीत्कार मच गया़ बता दें कि बरौली थाने के मथुरापुर गांव के मंगल राम, जगलाल राम और हीरालाल राम के बेटे 22 वर्षीय संदीप कुमार, 19 वर्षीय विजय कुमार तथा विकास कुमार शनिवार की देर शाम पीड़ियां में गीत बजाने के लिए तरवारा जा रहे थे तभी सीवान की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी, जिससे संदीप और विजय की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि विकास कुमार गंभीर स्थिति में गोरखपुर में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है़
सदमे में हैं दोनों परिवार : मंगल राम और जगलाल राम ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक साथ उनके जवान पुत्रों को मौत लील जायेगी और उनके कंधे कमजोर हो जायेंगे. ऐसा हो चुका है़ एक साथ दो लोगों की मौत पर किसी की भी जुबान नहीं खुल रही है. वहीं, संदीप की मां प्रतिमा देवी जहां बार-बार होश खो रही है, तो विजय की मां उर्मिला देवी अपना सुध-बुध खो बैठी है़ एक साथ दो लोगों की जान चली जाने पर पूरा क्षेत्र गमगीन है़
पिता की बिगड़ी हालत : विजय तीन भाइयों में मंझला था. उसके पिता विदेश में हैं, जहां उन्हें अपने तीन बेटों में सबसे होनहार बेटे की मौत की खबर मिली़ जगलाल खुद हृदय रोग के मरीज हैं. इधर, घर में विजय की बहन रिंकू दहाड़े मार-मार कर रो रही है. बड़ा भाई अजय और छोटा भाई रंजीत अभी पढ़ाई कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




