बिना लाइसेंस नहीं बिकेंगे पटाखे

गोपालगंज : दीपावली आते ही शहर में पटाखों की दुकानें दिखने लगी हैं. सभी दुकानें गैर लाइसेंसी हैं. स्थानीय प्रशासन जान कर भी अनजान बना है. पटाखे की बिक्री करने के लिए अनुमंडल कार्यालय से लाइसेंस लेना होता है. जिले में पटाखों का कारोबार करीब 5.34 करोड़ से अधिक का होता है. यह व्यवसाय महज […]
गोपालगंज : दीपावली आते ही शहर में पटाखों की दुकानें दिखने लगी हैं. सभी दुकानें गैर लाइसेंसी हैं. स्थानीय प्रशासन जान कर भी अनजान बना है. पटाखे की बिक्री करने के लिए अनुमंडल कार्यालय से लाइसेंस लेना होता है. जिले में पटाखों का कारोबार करीब 5.34 करोड़ से अधिक का होता है. यह व्यवसाय महज दो दिनों में होता है.
इसमें 30 फीसदी सिर्फ शहर का आंकड़ा है. पटाखा विक्रेताओं को लाइसेंस के लिए एसडीओ को आवेदन देना होगा. उनके आवेदन की सत्यता जानने के बाद लाइसेंस बनेगा. हालांकि गोपालगंज और हथुआ अनुमंडल में अभी एक भी आवेदन नहीं आया है, जबकि शहर और छोटे-बड़े बाजारों में पटाखाें की दुकानें सजने लगी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




