3740 एमटी धान के उत्पादन का लक्ष्य

गोपालगंज : रविवार की रात इंद्र ने मेहरबानी दिखाई और अमृत के रूप में उत्तरा नक्षत्र बरसा. लंबे अंतराल के बाद हुई बारिश से फसलों में जहां जान आ गयी है, वहीं धान उत्पादन को लेकर किसानों की उम्मीद एक बार फिर जग गयी है. गौरतलब है कि सितंबर में 222.4 मिमी बारिश की औसत […]
गोपालगंज : रविवार की रात इंद्र ने मेहरबानी दिखाई और अमृत के रूप में उत्तरा नक्षत्र बरसा. लंबे अंतराल के बाद हुई बारिश से फसलों में जहां जान आ गयी है, वहीं धान उत्पादन को लेकर किसानों की उम्मीद एक बार फिर जग गयी है. गौरतलब है कि सितंबर में 222.4 मिमी बारिश की औसत आवश्यकता है. इस माह में अब तक महज 90 मिमी बारिश हुई है. बारिश न होने के कारण धान के पौधे न तो फूट रहे थे और न इसमें दाना लग रहा था. इससे किसान परेशान थे. इधर रविवार की मध्य रात्रि जम कर बारिश हुई. रविवार को 11 मिमी बारिश रेकाॅर्ड की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




