पंचदेवरी में राशि गबन मामले में एचएम निलंबित

Published at :17 Sep 2017 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
पंचदेवरी में राशि गबन मामले में एचएम निलंबित

गोपालगंज : पंचदेवरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सबेया के एचएम को पोशाक एवं छात्रवृत्ति की राशि के गबन मामले में निलंबित कर दिया गया है. डीपीओ स्थापना के आदेश के आलोक में नियोजन इकाई ने यह कार्रवाई की है. सबेया मध्य विद्यालय में वित्तीय वर्ष 2016-17 में पोशाक एवं छात्रवृत्ति के लिए दो लाख […]

विज्ञापन

गोपालगंज : पंचदेवरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सबेया के एचएम को पोशाक एवं छात्रवृत्ति की राशि के गबन मामले में निलंबित कर दिया गया है. डीपीओ स्थापना के आदेश के आलोक में नियोजन इकाई ने यह कार्रवाई की है. सबेया मध्य विद्यालय में वित्तीय वर्ष 2016-17 में पोशाक एवं छात्रवृत्ति के लिए दो लाख 64 हजार रुपये आवंटित किये गये थे. राशि का वितरण नहीं किया जा रहा था. 11 अगस्त को राशि की मांग को लेकर छात्रों ने बीडीओ कार्यालय के सामने हंगामा किया.

मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ डॉ आनंद कुमार विभूति ने बीईओ को जांच करने का निर्देश दिया. जांच के दौरान यह पाया गया कि विभाग द्वारा आवंटित राशि खाते से निकाल ली गयी है, लेकिन छात्रों में वितरित नहीं की गयी है. विभाग द्वारा एचएम अमित कुमार तिवारी से स्पष्टीकरण की मांग की गयी, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया. बीईओ द्वारा उन पर प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी. डीपीओ, स्थापना के आदेश के आलोक में विभाग का आदेश नहीं मानने एवं राशि गबन करने का आरोप लगाते हुए नियोजन इकाई ने एचएम को निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन