सीआरएस ने िकया निरीक्षण 125 िकमी की स्पीड से दौड़ी ट्रेन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2017 3:27 AM (IST)
विज्ञापन

निरीक्षण. अब पंचदेवरी तक शीघ्र जायेगी फुलवरिया हाजीपुर पैसेंजर ट्रेन पंचदेवरी : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का ड्रीम प्रोजेक्ट अब पंचदेवरी में अपने लक्ष्य के काफी करीब है. यहां के लोगों का वह सपना अब साकार होता नजर आ रहा है. शुक्रवार को नवनिर्मित बथुआ-पंचदेवरी रेलवे लाइन की जांच रेलवे के पदाधिकारियों द्वारा की गयी […]
विज्ञापन
निरीक्षण. अब पंचदेवरी तक शीघ्र जायेगी फुलवरिया हाजीपुर पैसेंजर ट्रेन
पंचदेवरी : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का ड्रीम प्रोजेक्ट अब पंचदेवरी में अपने लक्ष्य के काफी करीब है. यहां के लोगों का वह सपना अब साकार होता नजर आ रहा है. शुक्रवार को नवनिर्मित बथुआ-पंचदेवरी रेलवे लाइन की जांच रेलवे के पदाधिकारियों द्वारा की गयी तथा सीआरएस स्पेशल ट्रेन दौड़ायी गयी. ट्रैक फिटनेस की जांच के क्रम में सीआरएस एसके पांडेय,डिप्टी सीआरएस वीएस यादव,डीआरएम एसके झा,सीओसी एलएम झा,वैभव कुमार सहित रेलवे के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मोटर-ट्रॉली से बथुआ से पंचदेवरी तक ट्रैक का निरीक्षण किया गया. सिग्नल सूचकों, पुल-पुलिया एवं रेलवे फाटकों सहित ट्रैक के सभी खंडों की जांच पदाधिकारियों द्वारा की गयी.
उसके बाद हाई स्पीड ट्रायल लेते हुए अधिकतम गति से रेलवे लाइन पर ट्रेन दौड़ायी गयी. डिप्टी सीआरएस ने बताया कि ट्रायल के बाद जांच रिपोर्ट विभाग को सौंपी जायेगी. उसके बाद यहां से ट्रेन शुरू होने की तिथि निर्धारित की जायेगी.उन्होंने बताया कि ट्रायल का कार्य भी अंतिम दौर में है. अब शीघ्र ही फुलवरिया-हाजीपुर पैसेंजर ट्रेन पंचदेवरी तक जायेगी. इधर,स्पेशल ट्रेन दौड़ाये जाने के बाद ग्रामीणों ने काफी खुशी है. बता दें कि जुलाई, 2005 में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने अपने रेल मंत्रित्व काल में हथुआ-भटनी रेलखंड का उदघाटन किया था. पंचदेवरी तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो गया है.
भगवानपुर में रेलवे हॉल्ट की मांग : ट्रैक निरीक्षण के क्रम में भगवानपुर के ग्रामीणों ने मुखिया मृत्युंजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों का घेराव कर वहां रेलवे हॉल्ट बनवाने की मांग की. ग्रामीणों का कहना था कि यदि यहां हॉल्ट नहीं बनवाया गया,तो आंदोलन किया जायेगा. रेल विभाग के पदाधिकारियों ने इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों से बात करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




