जिउतिया को ही उजड़ गयी ''बेबस'' मां की कोख

मीरगंज : मक्के के खेत से बाल लाने गया पोता करेंट की चपेट में आ गया. बचाने गयी दादी की भी पोते के साथ मौत हो गयी. एक साथ एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से गांव के लोग आक्रोशित हैं. लोगों में बिजली कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी है. मीरगंज थाना […]
मीरगंज : मक्के के खेत से बाल लाने गया पोता करेंट की चपेट में आ गया. बचाने गयी दादी की भी पोते के साथ मौत हो गयी. एक साथ एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से गांव के लोग आक्रोशित हैं.
लोगों में बिजली कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी है. मीरगंज थाना क्षेत्र के कुसौधी गांव में बुधवार की सुबह आठ बजे अरविंद चौबे का नौ वर्षीय पुत्र राजन चौबे उर्फ विधायक जिउतिया पूजा में चढ़ाने के लिए मक्के का बाल लाने खेत में गया, जहां पहले से तार टूट कर गिरा हुआ था. बाल तोड़ने के लिए जैसे ही उसने पौधे को पकड़ा कि उसके शरीर में करेंट दौड़ गया. चिल्लाने पर उसकी दादी 67 वर्षीया रमावती देवी बचाने के लिए दौड़ पड़ी, जहां वह भी करेंट की चपेट में आ गयी.
दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना बिजली कंपनी के अधिकारियों को दी. उसके बाद बिजली आपूर्ति बंद की गयी. दोनों को इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया. हथुआ के सीओ धर्मनाथ बैठा, मीरगंज पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




