21 ट्रक जब्त, पांच तस्कर गिरफ्तार

Published at :12 Sep 2017 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
21 ट्रक जब्त, पांच तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज : बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है.डीएम के आदेश पर खान विभाग ने कोन्हवा और सासामुसा में छापा मार कर बालू लदे छह और खाली 15 ट्रकों को जब्त कर लिया. इस दौरान दो जेसीबी मशीन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस कार्रवाई […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है.डीएम के आदेश पर खान विभाग ने कोन्हवा और सासामुसा में छापा मार कर बालू लदे छह और खाली 15 ट्रकों को जब्त कर लिया. इस दौरान दो जेसीबी मशीन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस कार्रवाई में वरीय अपर समाहर्ता सह खनन पदाधिकारी परमानंद साह, बीडीओ दीपचंद्र जोशी, सीओ चौधरी राम, थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल शामिल थे. ‘प्रभात खबर’ ने सोमवार को ‘बिहार से यूपी भेजा जा रहा बालू’ खबर को प्रकाशित की थी.

डीएम राहुल कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया. उन्होंने इस पर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश खनन विभाग को दिया. खनन विभाग की टीम ने छापेमारी कर माधोमठ चौचक्का पेट्रोल पंप के पास स्टॉक किये गये बालू और 21 ट्रकों को जब्त कर लिया. पुलिस ने मौके पर राजेश सिंह, बबलू यादव, अभिषेक कुशवाहा, जुनैद, सुनील यादव तथा अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिया. खनन पदाधिकारी ने कहा कि बालू के अवैध कारोबार को लेकर जुर्माना समेत अन्य कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
कई महीनों से बाजार में नहीं मिल रहा बालू
जिला प्रशासन की ओर से बालू के अवैध उत्खनन और कारोबार के खिलाफ कार्रवाई किये जाने के बाद मार्केट से बालू गायब हो गया है. डंप करके बालू रखनेवाले माफिया भी भूमिगत हो गये हैं. बालू कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि राज्य भर में अभियान चलाया जा रहा है. पिछले कई महीनों से बालू की किल्लत है. लेकिन, अभियान खत्म होते ही बालू का कारोबार फिर से चरम पर रहेगा.जिला प्रशासन ने बालू के अवैध कारोबार को लेकर एक तरफ जहां छापेमारी, वहीं दूसरी तरफ जादोपुर रोड में बालू स्टॉक करने के लिए सोमवार को ट्रक मंगाया गया. सड़क किनारे बालू लदे ट्रक लगे थे. सुबह में मजदूर बालू गिरा कर ट्रक खाली कर रहे थे. लखपतिया मोड़ से सौ कदम पहले ट्रक से बालू गिराया जा रहा था. ‘प्रभात खबर’ की टीम के पहुंचते ही ट्रक को वहां से हटा दिया गया. वहीं दूसरी तरफ यहां से दो सौ गज की दूरी पर शाही गैस एजेंसी के समीप ट्रक से बालू गिराया जा रहा था. इस पूरे मामले में जब जिला खनन पदाधिकारी परमानंद साह से बात की गयी, तो उन्होंने जांच कराने की बात कही. खनन पदाधिकारी ने कहा कि तस्करी कर लाये गये बालू को जब्त किया जा रहा है. मामला सामने नहीं आया कि शहर में पहुंचा बालू कहां से मंगाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन