स्कूल में हुई चाकूबाजी, दो छात्र घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Aug 2017 2:15 AM (IST)
विज्ञापन

इंटरमीडिएट का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के विवाद में हुई वारदात कुचायकोट : इंटरमीडिएट का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने को लेकर उत्क्रमित प्लस-टू स्कूल, सोनहुला में बुधवार को छात्रों के बीच चाकूबाजी हुई. इस घटना में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये. एक छात्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है. उसे बेहतर इलाज लिए सदर […]
विज्ञापन
इंटरमीडिएट का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के विवाद में हुई वारदात
कुचायकोट : इंटरमीडिएट का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने को लेकर उत्क्रमित प्लस-टू स्कूल, सोनहुला में बुधवार को छात्रों के बीच चाकूबाजी हुई. इस घटना में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये. एक छात्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है. उसे बेहतर इलाज लिए सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है. इस वारदात से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार को रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म जमा हो रहा था. गोपालपुर थाने के सोनहुला गोकुल गांव के निवासी छोटेलाल पटेल का पुत्र मुकुल पटेल विद्यालय में आया था. इसी बीच ढेबवा गांव के निवासी राहुल खरवार से पहले फॉर्म भरने को लेकर मारपीट हो गयी.
इस दौरान दोनों गुटों के छात्रों ने चाकू निकाल कर एक-दूसरे पर वार किया जिसमें मुकुल पटेल और दूसरी तरफ से राहुल खरवार गंभीर रूप से घायल हो गये. आसपास के लोगों ने घायल छात्रों को कुचायकोट पीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉ संदीप कुमार ने मुकुल के पेट में चाकू फंस जाने के कारण रेफर कर दिया. सदर अस्पताल से भी पेट में चाकू लगे हुए ही उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया. उधर, घटना की सूचना मिलने पर गोपालपुर के थानाध्यक्ष संजय कुमार ने जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. परिजनों की शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.
विद्यालय के नहीं थे छात्र : एचएम : प्रधानाध्यापक रामविलास मांझी ने कहा कि घायल दोनों छात्र मेरे विद्यालय के नहीं हैं. घटना स्कूल कैंपस के बाहर हुई है. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस इसकी जांच कर कार्रवाई करेगी.
मंगलवार को भी हुई थी मारपीट :
ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय परिसर में मंगलवार को भी छात्रों के दो गुटों के बीच फॉर्म भरने को लेकर मारपीट हुई था. स्कूल प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. इसके कारण बुधवार को चाकू लेकर छात्र स्कूल पहुंचे थे. ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




