शराबी बेटे को मां ने कराया गिरफ्तार

Published at :24 Aug 2017 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
शराबी बेटे को मां ने कराया गिरफ्तार

उचकागांव : उचकागांव थाने के कपरपुरा गांव में शराब के नशे में धुत होकर मां व पत्नी के पिटाई कर रहे एक युवक को मां ने ही पुलिस को बुला कर गिरफ्तार करा दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कपरपुरा गांव के रोटुन कुमार सिंह शराब के नशे में धुत होकर मां और पत्नी को बेरहमी […]

विज्ञापन

उचकागांव : उचकागांव थाने के कपरपुरा गांव में शराब के नशे में धुत होकर मां व पत्नी के पिटाई कर रहे एक युवक को मां ने ही पुलिस को बुला कर गिरफ्तार करा दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कपरपुरा गांव के रोटुन कुमार सिंह शराब के नशे में धुत होकर मां और पत्नी को बेरहमी से पीट रहा था.

साथ ही आस-पास के लोगों के साथ भी गाली-गलौज कर रहा था. बेटे की आदत से आजिज होकर मां ज्ञांती देवी ने उचकागांव थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी तथा बेटे को रोज शराब पीकर घर में मारपीट करने का दोषी करार दिया. मामले की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस को भेजकर शराब के नशे में धुत बेटे को गिरफ्तार करा लिया.

इतना ही नहीं थाने में पहुंच कर पीड़ित मां ने बेटे पर प्राथमिकी दर्ज भी करायी. पुलिस ने शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन