14 बोतल शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

Published at :23 Aug 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
14 बोतल शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

गोपालगंज : फुलवरिया के थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने पुलिस बल के साथ भोरे-मीरगंज मुख्य पथ के राधागंज गांव के सैंर्या देवी मेला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास से छापेमारी कर 14 बोतल देशी शराब साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराब कारोबारी यूपी से शराब लाकर थाना क्षेत्र के कई गांवों में […]

विज्ञापन

गोपालगंज : फुलवरिया के थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने पुलिस बल के साथ भोरे-मीरगंज मुख्य पथ के राधागंज गांव के सैंर्या देवी मेला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास से छापेमारी कर 14 बोतल देशी शराब साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराब कारोबारी यूपी से शराब लाकर थाना क्षेत्र के कई गांवों में होम डिलेवरी करता था. गिरफ्तार शराब कारोबारी क्षेत्र के राधागंज गांव का उपेंद्र साह बताया जाता है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया.

इधर, श्रीपुर ओपी क्षेत्र के बंशी बतरहां हथुआ गंडक नहर पुल के पास सोमवार की शाम शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. ओपी प्रभारी लक्ष्मी नारायण महतो ने गिरफ्तार कमलाकांत कररिया गांव के परशुराम यादव को जेल भेज दिया. विजयीपुर पुलिस ने शराब के नशे में दो शराबियों को सीतापट्टी हाहा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों शराबियों में वीरवट गांव का पंचदेव सिंह और प्रमोद दूबे हैं. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने थाना क्षेत्र के महुअवां मोड़ से तीन और शराबियों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराबियों में यूपी के तरकुलवां थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव के राजन कुमार एवं महुआरी गांव के जय सिंह प्रसाद तथा विजयीपुर थाना क्षेत्र के कोरेयां गांव के जनार्दन यादव बताये जाते हैं. पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद पांचों को जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन