उपेंद्र की हत्या के बाद परिजनों में मचा कोहराम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Aug 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन

11 लोगों पर केस दर्ज, पांच हिरासत में लिये गये डीजे पर डांस करने को लेकर हुई थी हत्या कटेया : कटेया के खुदीछापर में युवक की चाकू से गोद कर की गयी हत्या के बाद कोहराम मचा है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक के भाई वाल्मीकि सोनार व बहन लीलावती कुमारी […]
विज्ञापन
11 लोगों पर केस दर्ज, पांच हिरासत में लिये गये
डीजे पर डांस करने को लेकर हुई थी हत्या
कटेया : कटेया के खुदीछापर में युवक की चाकू से गोद कर की गयी हत्या के बाद कोहराम मचा है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक के भाई वाल्मीकि सोनार व बहन लीलावती कुमारी की हालत भी गंभीर बनी हुई है. वहीं पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
मामले में अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि जिस छटियार में शामिल होने उपेंद्र सोनार गया था. वहां आखिर ऐसा क्या हो गया कि दोनों परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. कहा तो यह भी जा रहा है कि दोनों ही परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी. अगर ऐसा था, तो मृतक और उसके परिवार के लोग नत्थु चौहान के दरवाजे पर क्यों गये थे. हालांकि इन सभी सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश में पुलिस जुट गयी है. मृतक का मोबाइल फोन पुलिस के हाथ नहीं लगा है. मोबाइल फोन बरामद होने के बाद इस कांड पर से परदा उठ सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




