आसमां से बारिश और जमीन पर बाढ़ का तांडव

गोपालगंज : आसमां से टपकती बारिश की बूंद और जमीन पर बाढ़ के तांडव के बीच दो लाख की आबादी जल प्रलय से जूझ रही है. मंगलवार की रात नारायणी की शुरू तबाही बदस्तूर जारी है. चार दिनों से हो रही बारिश से जिलावासी परेशान हैं. मंगलवार की रात नारायणी का कहर एकाएक टूट पड़ा […]
गोपालगंज : आसमां से टपकती बारिश की बूंद और जमीन पर बाढ़ के तांडव के बीच दो लाख की आबादी जल प्रलय से जूझ रही है. मंगलवार की रात नारायणी की शुरू तबाही बदस्तूर जारी है. चार दिनों से हो रही बारिश से जिलावासी परेशान हैं. मंगलवार की रात नारायणी का कहर एकाएक टूट पड़ा और शांत पड़ी लोगों की जिंदगी में तूफान आ गया.
बरौली प्रखंड के परसौनी में छरकी ध्वस्त हो गया और तबाही का मंजर शुरू हो गया. आधा दर्जन पंचायतों के लगभग 30 गांव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं. छरकी टूटने से पानी का फैलना अभी जारी हीं था कि बुधवार की दोपहर सदौवां और सरेयां के बीच मुख्य सारण तटबंध ध्वस्त हो गया और तबाही बन कर आयी गंडक नदी ने गांवों में तांडव मचानी शुरू कर दी है. वैसे जिले के 97 गांव बाढ़ के तांडव से जूझ रहे हैं. हर जगह स्थिति भयावह बनी है. इधर गांव और घरों में पानी का फैलाना जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




