चाकू मार सब्जी व्यवसायी से 30 हजार की लूट

Published at :06 Aug 2017 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
चाकू मार सब्जी व्यवसायी से 30 हजार की लूट

गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास सब्जी विक्रेता को चाकू मार कर 30 हजार रुपये लूट लिये गये. वारदात के बाद हमलावर फरार हो गये. आसपास के लोगों ने घायल सब्जी विक्रेता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल सब्जी व्यवसायी अली अहमद (45) सीवान के बडहडिया का […]

विज्ञापन

गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास सब्जी विक्रेता को चाकू मार कर 30 हजार रुपये लूट लिये गये. वारदात के बाद हमलावर फरार हो गये. आसपास के लोगों ने घायल सब्जी विक्रेता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल सब्जी व्यवसायी अली अहमद (45) सीवान के बडहडिया का रहनेवाला है. शनिवार को वह साइकिल से कटहल खरीदने के लिए 30 हजार रुपये लेकर गोपालगंज आ रहा था.

, तभी पहले से घात लगाये पांच बदमाशों ने चाकू और लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि अली अहमद को चाकू मार कर उसके पास से 30 हजार रुपये भी लूट लिये गये. लूटपाट करनेवालों में पुरुषों के साथ महिला और बच्चे भी थे. स्थानीय लोगों ने पीड़ित को सदर अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बतायी है. सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन