झमाझम बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत

Published at :04 Aug 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
झमाझम बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत

गोपालगंज : लगातार दो दिन हुई झमाझम बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी. बारिश ने एक बार फिर से नगर पर्षद की जलनिकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी. झमाझम बारिश से शहर की सड़कों और गली-मोहल्लों में जगह-जगह जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. सड़क पर […]

विज्ञापन

गोपालगंज : लगातार दो दिन हुई झमाझम बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी. बारिश ने एक बार फिर से नगर पर्षद की जलनिकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी. झमाझम बारिश से शहर की सड़कों और गली-मोहल्लों में जगह-जगह जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. सड़क पर काफी जलजमाव में नियंत्रण खो देने से साइकिल व बाइक सवारों के साथ-साथ पैदल चलने वाले गिर पड़े. इससे लोगों को चोट तो पहुंची ही साथ ही उनके कपड़े भी खराब हुए. शहर में जलनिकासी की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं होने से जलजमाव की समस्या से लोग परेशान हैं.

जलनिकासी नहीं होने से जब भी शहरी क्षेत्र में बारिश होती है कि जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है.नगर पर्षद इस समस्या को दूर करने के लिए सार्थक उपाय नहीं कर पा रहा है, जिससे पिछले कई वर्षों से यह समस्या शहरवासियों को रुला रही है. नगर पर्षद के चेयरमैन हरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि शहर की जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए योजना बनायी गयी है, जिसमें नालों की उड़ाही, मुख्य नाले की सफाई और जगह-जगह बड़े नाले का निर्माण कराया जायेगा.

नाले हैं जाम कैसे हो जलनिकासी : शहर की सड़कों के किनारे बने नाले पहले से ही जाम हैं. कूड़ा-कचरा व मिट्टी-बालू से नाले जाम हैं. नालों के जाम होने के कारण ही सड़कों पर गिरा बारिश का पानी निकल नहीं पाता है. नाले तक जैसे ही बारिश का पानी पहुंचता है कि वहां पहले से जाम रहने से आगे नहीं बढ़ पाता है. इसके बाद बारिश का पानी सड़क पर ही फैल जाता है. इसके अलावा शहर का मुख्य नाला भी कई महीनों से जाम है. कूड़ा-कचरा, जलकुंभी, जंगली पौधे व मिट्टी-बालू से नाला जाम हो गया है. इससे शहर के नालों का पानी यहां से नहीं निकल पाता है.
यहां है जलजमाव की समस्या
सिनेमा रोड में शिव मंदिर के सामने
श्याम सिनेमा रोड में जंगलिया मोड़ के पास
बड़हरिया रोड में डीएवी प्लस टू स्कूल के सामने
रेलवे स्टेशन रोड में तेल गोदाम के पास
राजेंद्र नगर मुहल्ले में नगर पर्षद कार्यालय के पास
जादोपुर रोड में एनएच 28 के पास
मालवीय नगर
इंद्रपुरी मुहल्ला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन