30 हजार में किशोरी को ऑरकेस्ट्रा में बेच िदया

हथुआ : स्थानीय थाने के मछागर लछीराम गांव की एक किशोरी को बहला-फुसला कर ऑरकेस्ट्रा में बेच दिया गया. किशोरी के पिता ने हथुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी 14 वर्षीया बेटी 21 मई से लापता थी. काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि उनकी बेटी ऑरकेस्ट्रा संचालिका शकीला बेगम […]
हथुआ : स्थानीय थाने के मछागर लछीराम गांव की एक किशोरी को बहला-फुसला कर ऑरकेस्ट्रा में बेच दिया गया. किशोरी के पिता ने हथुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी 14 वर्षीया बेटी 21 मई से लापता थी. काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि उनकी बेटी ऑरकेस्ट्रा संचालिका शकीला बेगम के पास है.
शकीला बेगम फुलवरिया थाने के बथुआ बाजार में अब्दुल हसन के मकान में ऑरकेस्ट्रा चलाती है. जब वे वहां गये, तो मकान मालिक ने पिपराही के एक लड़के द्वारा किशोरी को बेच देने की बात बतायी. ऑरकेस्ट्रा संचालिका ने वापस बेटी देने के लिए 30 हजार रुपये की मांग की. इसके बाद पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी. प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद हथुआ पुलिस ने छापेमारी कर बथुआ बाजार से किशोरी को बरामद कर लिया. किशोरी का 164 व मेडिकल हथुआ पुलिस ने कराया. मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




