आकर्षक झांकियों से सजा भोले का दरबार

बैकुंठपुर : कोई नाच रहा था, तो कोई गा रहा था. कोई बोल बम का नारा लगा रहा था, तो कोई आराधना में लीन में था. अनेक भाव लेकिन मंजिल एक था, भोले की भक्ति. कैसे खुश हो जाये महादेव, बस सबके मन में यही विश्वास था. भक्ति का यह रंग था सोमवार को सिंहासनी […]
बैकुंठपुर : कोई नाच रहा था, तो कोई गा रहा था. कोई बोल बम का नारा लगा रहा था, तो कोई आराधना में लीन में था. अनेक भाव लेकिन मंजिल एक था, भोले की भक्ति. कैसे खुश हो जाये महादेव, बस सबके मन में यही विश्वास था. भक्ति का यह रंग था सोमवार को सिंहासनी स्थित बाबा धनेश्वर नाथ के दरबार में. सावन के तीसरी सोमवार को एक लाख से अधिक भक्तों ने महादेव का दर्शन कर जलाभिषेक किया. इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय विधायक मिथिलेश तिवारी ने भोलेनाथ के दरबार में पूजा-अर्चना की. विभिन्न गांवों से भक्त आकर्षक झांकी लेकर बाबा के दरबार पहुंचे. झांकी में कोई भूत-बैताल, तो कोई साधुओं का जमात लेकर पहुंचा. एक दर्जन गांवों से विभिन्न आकर्षक झांकियां बाबा के दरबार पहुंचीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




