संपत्ति के लिए मां को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, भाई का कान काटा

Published at :21 Jul 2017 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
संपत्ति के लिए मां को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, भाई का कान काटा

गोपालगंज : नगर थाने के तुरकहां रेलवे ढाले के पास संपत्ति के विवाद में बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से पिटाई कर दी. घायल महिला जान बचा कर भागने की कोशिश की, तो उसे दौड़ा-दोड़ा कर पीटा गया. इस दौरान उसने बचाने गये छोटे भाई का कान काट लिया. गंभीर रूप से घायल मां-बेटे […]

विज्ञापन

गोपालगंज : नगर थाने के तुरकहां रेलवे ढाले के पास संपत्ति के विवाद में बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से पिटाई कर दी. घायल महिला जान बचा कर भागने की कोशिश की, तो उसे दौड़ा-दोड़ा कर पीटा गया. इस दौरान उसने बचाने गये छोटे भाई का कान काट लिया. गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भरती कराया. पुलिस ने आरोपित बेटे को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने बताया कि महिला चाय-पकौड़ी की दुकान चलाती है.

गुरुवार को संपत्ति के विवाद को लेकर उसका बड़ा बेटा संतोष कुमार पहुंच गया और लाठी-डंडे से पिटाई करने लगा. बचाने के दौरान भाई अजय कुमार घायल हो गया. उसके कान को दांत से बड़े भाई ने काट लिया. दोनों को इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि सदर अस्पताल में ही आरोपित बेटा पहुंचा था. पुलिस ने महिला का बयान दर्ज करने के बाद उसे हिरासत में ले लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन