आधार से लिंक नहीं कराने पर बंद हो जायेगी मोबाइल सेवा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jul 2017 12:17 PM (IST)
विज्ञापन

रिटेलर के पास आधार से जोड़ा जा रहा नंबर गोपालगंज : अब मोबाइल नंबर को आधार से जोड़वाना अनिवार्य हो गया है. 31 अगस्त तक मोबाइल नंबर से आधार नहीं जुड़ा तो मोबाइल कंपनियां नंबर को बंद कर देंगी. आपका नंबर खत्म हो जायेगा. राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल कंपनियों ने अब […]
विज्ञापन
रिटेलर के पास आधार से जोड़ा जा रहा नंबर
गोपालगंज : अब मोबाइल नंबर को आधार से जोड़वाना अनिवार्य हो गया है. 31 अगस्त तक मोबाइल नंबर से आधार नहीं जुड़ा तो मोबाइल कंपनियां नंबर को बंद कर देंगी.
आपका नंबर खत्म हो जायेगा. राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल कंपनियों ने अब आधार को अनिवार्य कर दिया है. ऐसे में ग्राहकों को रिटेलर के पास जाकर आधार से अपने नंबर को लिंकअप कराना होगा. इसके लिए सभी कंपनियों ने अपने रिटेलरों को निर्देश जारी किया है. साथ ही मोबाइल पर भी मैसेज के माध्यम से आग्रह किया जा रहा है. बीएसएनएल के स्थानीय अधिकारी राजन कुमार बताते हैं कि आधार से लिंकअप करने के लिए बीएसएनएल ने भी तैयारी की है. आधार से लिंक कराने के बाद दूसरे के नाम पर फर्जीवाड़ा कर उपयोग किये जानेवाले सिम कार्ड स्वत: बंद हो जायेंगे.
गोपालगंज जिले में भी लगभग 38 सौ से अधिक विभिन्न कंपनियों के सिम दूसरे के नाम पर जारी हैं और उपयोग कोई और कर रहा है. ऐसे में अब बीएसएनएल, एयरटेल, एयरसेल, जियो, वोडाफोन, आइडिया समेत विभिन्न कंपनियों ने सरकार के निर्देश के अनुरूप आधार से जोड़ने का अभियान चला रखा है.इसके पीछे सरकार की स्पष्ट मंशा है कि मोबाइल नंबर के फर्जीवाड़े को रोका जाये. दूसरे के नाम, तसवीर एवं पता पर मोबाइल नंबर जारी करा कर अापराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं.
ऐसे में मोबाइल नंबर से आधार के लिंक होने से फर्जीवाड़ा रुकेगा तथा जिसके नाम पर मोबाइल नंबर जारी होगा उसे तत्काल गिरफ्त में लिया जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




