स्कूल जा रही छात्रा की हादसे में मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jul 2017 11:15 AM (IST)
विज्ञापन

कुचायकोट. कुचायकोट थाना क्षेत्र के नवका टोला के में स्कूल जा रही छह वर्षीया छात्रा को बाइक सवार ने ठोकर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा को सदर अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया. गोरखपुर जाने के दौरान रास्ते में छात्रा की मौत हो गयी. मृतक छात्रा […]
विज्ञापन
कुचायकोट. कुचायकोट थाना क्षेत्र के नवका टोला के में स्कूल जा रही छह वर्षीया छात्रा को बाइक सवार ने ठोकर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा को सदर अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया.
गोरखपुर जाने के दौरान रास्ते में छात्रा की मौत हो गयी. मृतक छात्रा जादोपुर थाना क्षेत्र के बरइपट्टी निवासी दुर्गेश चौबे की पुत्री माही कुमारी थी. माही की मां निशी देवी को को ससुरालवालों ने प्रताड़ित कर निकाल दिया था. तब से मायके में नवका टोला रह कर बेटी की पढ़ाई करा रही थी. मंगलवार की सुबह माही को लेकर मां स्कूल बस पर बैठाने के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में बाइक सवार ने ठोकर मार दी.हादसे के बाद आरोपित बाइक सवार फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




