बिजली कंपनी के अधिकारियों व कर्मियों पर दो हजार का जुर्माना

Published at :16 Jul 2017 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली कंपनी के अधिकारियों व कर्मियों पर दो हजार का जुर्माना

गोपालगंज : जिला उपभोक्ता फोरम ने सेवा में त्रुटि पाते हुए बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता, कुचायकोट के सहायक अभियंता, भोरे के कनीय अभियंता, जूनियर लाइनमैन डीएन तिवारी व फ्रेंचाइजी दीनबंधु शुक्ल के खिलाफ दो हजार रुपये का जुर्माना किया है. भोरे थाने के रेडवरिया तिवारी गांव के रामेश्वर प्रसाद के घर में लगे मीटर […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जिला उपभोक्ता फोरम ने सेवा में त्रुटि पाते हुए बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता, कुचायकोट के सहायक अभियंता, भोरे के कनीय अभियंता, जूनियर लाइनमैन डीएन तिवारी व फ्रेंचाइजी दीनबंधु शुक्ल के खिलाफ दो हजार रुपये का जुर्माना किया है. भोरे थाने के रेडवरिया तिवारी गांव के रामेश्वर प्रसाद के घर में लगे मीटर की रीडिंग 14 जून, 2014 को 639 यूनिट थी, लेकिन 16 दिन बाद ही 30 जून को जो नया बिजली विपत्र उनके यहां आया.

मीटर रीडिंग 6639 दरसाया गया था. सुधारने के लिए वे अधिकारियों के पास दौड़ते ही रहे, तबतक 27 जुलाई, 2016 को उनके घर का कनेक्शन काट दिया गया. उन्होंने उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया. फोरम ने पुराने विपत्र को निरस्त कर संशोधित विपत्र दो माह के अंदर देने का आदेश दिया.

वहीं आवेदक को हुई शारीरिक, आर्थिक व मानसिक क्षतिपूर्ति के लिए एक हजार रुपये व मुकदमा खर्च के लिए एक हजार रुपये देने का आदेश भी दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन