आपसी विवाद में नौ पर प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jul 2017 4:32 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के जागिरी टोला में दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये. एक पक्ष से घायल बलिस्टर यादव ने प्राथमिकी दर्ज कर बताया है कि उनका भतीजा स्कूल से पढ़ कर आ रहा था. उसी बीच राजेंद्र यादव के लड़के के साथ किसी […]
विज्ञापन
गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के जागिरी टोला में दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये. एक पक्ष से घायल बलिस्टर यादव ने प्राथमिकी दर्ज कर बताया है कि उनका भतीजा स्कूल से पढ़ कर आ रहा था.
उसी बीच राजेंद्र यादव के लड़के के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. राजेंद्र यादव, वकील यादव दोनों लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. बचाने गयी फुआ को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. पीड़ित ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करयी है. वहीं, दूसरे पक्ष से राजेंद्र यादव ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर बताया है कि उनका लड़का वकील यादव स्कूल से पढ़ कर वापस आ रहा था. उसी बीच कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. उन्होंने राजेंद्र यादव सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




