बैकुंठपुर के दर्जन भर गांवों में बाढ़ का खतरा

बैकुंठपुर : गंडक की धारा दियारे में एक बार फिर तबाही मचाने का संकेत दे रही है. नदी के जल स्तर में सोमवार की दोपहर के बाद से ही बढ़ोतरी शुरू हो गयी है. गंडक में 1.31 लाख क्यूसेक पानी आ गया है. उधर, डुमरियाघाट महासेतु के पास नदी का बंद पड़ा मुहाना कई पंचायतों […]
बैकुंठपुर : गंडक की धारा दियारे में एक बार फिर तबाही मचाने का संकेत दे रही है. नदी के जल स्तर में सोमवार की दोपहर के बाद से ही बढ़ोतरी शुरू हो गयी है. गंडक में 1.31 लाख क्यूसेक पानी आ गया है. उधर, डुमरियाघाट महासेतु के पास नदी का बंद पड़ा मुहाना कई पंचायतों में बाढ़ का पानी ओवरफ्लो करने की स्थिति में है.
परसौनी, उसरी, बंधौली- बनौरा, गम्हारी, फैजुल्लाहपुर बंगरा व प्यारेपुर पंचायतों के ग्रामीणों का कहना है कि डुमरियाघाट में गंडक नदी का मुहाना खोलने के लिए यहां दो वर्ष पहले पायलट चैनल का निर्माण किया गया था, लेकिन नदी के मुहाने की सफाई नहीं हो सकी. बंगराघाट में गंडक नदी का जल स्तर मंगलवार को भी खतरे के निशान से नीचे बताया गया. बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है. तटवर्ती गांव के लोगों को सचेत रहने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




