पुलिस को चकमा दे भाग रहे शराब माफिया धराये

गोपालगंज : शराब के साथ पकड़े गये धंधेबाजों ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया. हालांकि पुलिस ने माफियाओं के भागने की साजिश को नाकाम कर दिया. दरअसल नगर थाने की पुलिस शनिवार की रात बंजारी मोड़ के पास वाहनों की जांच कर रही थी. पुलिस को देख ऑल्टो पर सवार दो शराब […]
गोपालगंज : शराब के साथ पकड़े गये धंधेबाजों ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया. हालांकि पुलिस ने माफियाओं के भागने की साजिश को नाकाम कर दिया. दरअसल नगर थाने की पुलिस शनिवार की रात बंजारी मोड़ के पास वाहनों की जांच कर रही थी. पुलिस को देख ऑल्टो पर सवार दो शराब माफिया भागने लगे.
पुलिस ने सैप के जवानों की मदद से मोतिहारी के दोनों धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के फरीद उर्फ प्रिंस व दीपक कुमार यूपी से शराब लेकर आ रहे थे. भागते समय पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. सदर अस्पताल ले जाने के दौरान दीपक कुमार ने पुलिस जीप से कूद कर भागने का प्रयास किया. उन्होंने बताया कि इस मामले में मेडिकल जांच के बाद दोनों धंधेबाजों को रविवार को जेल भेज दिया गया. धंधेबाजों की कार से पांच बोतल शराब बरामद की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




