शहर के बड़े व्यवसायी के घर आयकर का छापा

Published at :07 Jul 2017 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
शहर के बड़े व्यवसायी के घर आयकर का छापा

आय से अधिक संपत्ति को लेकर हुई छापेमारी में आयकर टीम ने कई कागजात किये जब्त गोपालगंज : आयकर विभाग की टीम ने बुधवार की देर शाम शहर के एक बड़े व्यवसायी के घर व दुकान पर छापेमारी की. चूना गली के प्रमुख हार्डवेयर व्यवसायी के यहां आयकर टीम ने दो घंटे तक जांच-पड़ताल की. […]

विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति को लेकर हुई छापेमारी में आयकर टीम ने कई कागजात किये जब्त

गोपालगंज : आयकर विभाग की टीम ने बुधवार की देर शाम शहर के एक बड़े व्यवसायी के घर व दुकान पर छापेमारी की. चूना गली के प्रमुख हार्डवेयर व्यवसायी के यहां आयकर टीम ने दो घंटे तक जांच-पड़ताल की. इस दौरान आयकर टीम के अधिकारी ने कई कागजात जब्त कर लिये. बताया गया कि आय से अधिक संपत्ति व कर चोरी के मामले को लेकर छापेमारी की गयी थी. इस छापेमारी में आयकर अधिकारी संजय कुमार, विनय कुमार व डीएस झा शामिल थे. बाद में आयकर
अधिकारियों ने मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक विभाष कुमार को भी मौके पर बुला लिया था. सूत्रों के अनुसार शहर के दर्जनों बड़ कारोबाजी आयकर विभाग के रडार पर हैं. कुछ दिनों के अंदर शहर व जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयकर टीम छापेमारी कर सकती है. उधर, आयकर विभाग की इस छापेमारी से शहर के बड़े कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. सभी कारोबारी अपना कागजात दुरुस्त करने में जुट गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन