टैंकर की आग मचा सकती थी तबाही

Published at :06 Jul 2017 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
टैंकर की आग मचा सकती थी तबाही

मांझा : दानापुर में हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने टैंकर में आग लगाने की तैयारी की थी. शुक्र था कि पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी. अगर तेल टैंकर में आग लग जाती, तो कई गांवों में तबाही मच जाती. पुलिस ने हादसे के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए तेल टैंकर को हाइवे से […]

विज्ञापन

मांझा : दानापुर में हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने टैंकर में आग लगाने की तैयारी की थी. शुक्र था कि पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी. अगर तेल टैंकर में आग लग जाती, तो कई गांवों में तबाही मच जाती. पुलिस ने हादसे के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए तेल टैंकर को हाइवे से हटवा दिया. घटनास्थल पर बीडीओ के अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात थे.

नेशनल हाइवे पर लगा रहा वाहनों का जाम
हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर वाहनों का जाम लग गया. पटना और दिल्ली से आनेवाले वाहन जाम में फंसे रहे. करीब तीन घंटे के जाम के बाद एनएच 28 को चालू कराया गया. पुलिस ने मृत मवेशी को जब्त करने के बाद सड़क से दुर्घटनाग्रस्त बैलगाड़ी और जेनेरेटर को हटाया. इसके बाद दोनों तरफ से वाहनों का परिचालन शुरू कराया जा सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन