सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मांझा़ : स्थानीय प्रखंड के पिपरा गांव में मंगलवार को सड़क पर पहुंच कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया तथा प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की़ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था की एक सप्ताह के अंदर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे मुख्य सड़क को जाम करेंगे. ग्रामीणों ने […]
मांझा़ : स्थानीय प्रखंड के पिपरा गांव में मंगलवार को सड़क पर पहुंच कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया तथा प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की़ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था की एक सप्ताह के अंदर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे मुख्य सड़क को जाम करेंगे. ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क से प्रतिदिन करीब 500 गाड़ियां गुजरती हैं. सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि से अधिकारियों तक गुजार लगायी है,
लेकिन परिणाम सिफर रहा. बारिश के बाद तो यह सड़क जैसे झील बन जाती है़ मुखिया अवधेश कुमार ने उग्र ग्रामीणों को शांत कराया तथा सड़क बनवाने का आश्वासन दिया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




