झोंपड़ी उजाड़ने का विरोध करने पर चाचा-भतीजे की िपटाई

Published at :29 Jun 2017 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
झोंपड़ी उजाड़ने का विरोध करने पर चाचा-भतीजे की िपटाई

गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के हरीहरपुर गांव मे झोंपड़ी उजाड़ने का विरोध करने पर चाचा-भतीजे को मारपीट कर घायल कर दिया गया. आसपास के लोगों की मदद से घायल हरखुल ठाकुर और हरिकिशोर ठाकुर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया. इस मामले को लेकर पीड़ित के बयान पर थाने में […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के हरीहरपुर गांव मे झोंपड़ी उजाड़ने का विरोध करने पर चाचा-भतीजे को मारपीट कर घायल कर दिया गया. आसपास के लोगों की मदद से घायल हरखुल ठाकुर और हरिकिशोर ठाकुर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया. इस मामले को लेकर पीड़ित के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में उमेश ठाकुर सहित आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

इधर, उचकागांव थाने के बड़की पीपराही गांव में आपसी विवाद को लेकर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया. आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला फुलमती देवी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया. इस मामले को लेकर पीड़िता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. दर्ज प्राथमिकी में जयलाल साह सहित तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन