अंधेरे में तीर चला रहे सर्वेक्षक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jun 2017 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

क्षेत्र की जानकारी नहीं, कर रहे सर्वेक्षण का कार्य स्वच्छता अभियान की सफलता पर ग्रहण लगता दिख रहा भोरे : स्वच्छ भारत मिशन एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दो अक्तूबर, 2017 तक जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाने को लेकर भोरे में सर्वेक्षण कर रहे सर्वेक्षक अंधेरे […]
विज्ञापन
क्षेत्र की जानकारी नहीं, कर रहे सर्वेक्षण का कार्य
स्वच्छता अभियान की सफलता पर ग्रहण लगता दिख रहा
भोरे : स्वच्छ भारत मिशन एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दो अक्तूबर, 2017 तक जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाने को लेकर भोरे में सर्वेक्षण कर रहे सर्वेक्षक अंधेरे में ही तीर चला रहे हैं.
सर्वेक्षकों को अपने क्षेत्र की जानकारी ही नहीं है कि उन्हें किन-किन गांवों का सर्वेक्षण करना है. कुछ सर्वेक्षकों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि प्रखंड कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये कार्यालय आदेश में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि उन्हें किन-किन गांवों का सर्वेक्षण करना है. हद तो यह है कि सर्वेक्षक जब पंचायत में तैनात नोडल पदाधिकारी से जानकारी मांगते हैं, तो उन्हें भी यह पता नहीं है कि किन-किन गांवों का सर्वेक्षण करना है. ऐसे में यह सर्वेक्षण कार्य कितना कारगर साबित होगा, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है.
बता दें कि भोरे बीडीओ द्वारा भोरे को खुले में शौच से मुक्त बनाने एवं स्वच्छता कार्यक्रम को गति देने को लेकर सभी पंचायतों में जन जागरूकता एवं शौचालय निर्माण कार्य की गति तेज करने को लेकर एक बैठक की गयी थी, जिसमें एक टीम तैयार किया गया था. जिसे सभी 17 पंचायतों में सर्वेक्षण कर रिपोर्ट देनी थी. जिसमें 17 नोडल पदाधिकारी और 45 सर्वेक्षक बनाये गये थे. लेकिन इस बात की जानकारी सर्वेक्षकों और नोडल पदाधिकारियों को नहीं दी गयी कि सर्वेक्षण का कार्य कहां से कहां तक करना है. ऐसे में इस अभियान की सफलता पर ग्रहण लगता दिख रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




