पंचदेवरी में सर्पदंश से किशोरी की मौत

पंचदेवरी : प्रखंड क्षेत्र के मोतीपुर के एक किशोरी की मौत सर्पदंश से हो गयी.परिजनों ने स्थानीय पीएचसी के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है. मृत किशोरी तुलसी राम की 16 वर्षीय पुत्री गीता कुमारी बतायी जाती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह गीता अपने घर के पास काम […]
पंचदेवरी : प्रखंड क्षेत्र के मोतीपुर के एक किशोरी की मौत सर्पदंश से हो गयी.परिजनों ने स्थानीय पीएचसी के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है. मृत किशोरी तुलसी राम की 16 वर्षीय पुत्री गीता कुमारी बतायी जाती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह गीता अपने घर के पास काम कर रही थी.
तभी अचानक उसे सांप ने डंस लिया. कुछ ही पलों में उसकी स्थिति बिगड़ने लगी. परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में ले गये,जहां काफी देर के बाद उसका इलाज शुरू किया गया. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




