मांझा में शोभा की वस्तु बनी पानी टंकी

मांझा : लगभग दस लाख की लागत से बनी पानी टंकी शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए बनी पानी टंकी खुद प्यासी है. 6 माह पूर्व मांझा बाजार में पानी टंकी का निर्माण कार्य जब पूरा हुआ तो बाजार वासियों में नल का जल मिलने की उम्मीद […]
मांझा : लगभग दस लाख की लागत से बनी पानी टंकी शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए बनी पानी टंकी खुद प्यासी है. 6 माह पूर्व मांझा बाजार में पानी टंकी का निर्माण कार्य जब पूरा हुआ तो बाजार वासियों में नल का जल मिलने की उम्मीद जगी. स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा जलापूर्ति योजना के तहत पूरे बाजार में पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा कर दिया गया. 30 नल भी लगा दिये गये 6 माह पूर्व पानी की सप्लाइ भी शुरू हो गयी लेकिन महज पांच दिन सप्लाइ होने के बाद पानी टंकी का कार्य बंद हो गया और आज तक यह व्यवस्था सुचारु न हो सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




