बस व कार में टक्कर, मैनेजर घायल, पत्नी की मौत

Published at :15 Jun 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
बस व कार में टक्कर, मैनेजर घायल, पत्नी की मौत

मांझा के कोईनी में एनएच -28 पर हुआ हादसा मांझा : मांझा थाना क्षेत्र के कोईनी के पास एनएच-28 पर बुधवार की दोपहर बस और कार में भीषण टक्कर हुई. हादसे में कार सवार बैंक मैनेजर घायल हो गये, जबकि उनकी पत्नी की मौत हो गयी. पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल […]

विज्ञापन

मांझा के कोईनी में एनएच -28 पर हुआ हादसा

मांझा : मांझा थाना क्षेत्र के कोईनी के पास एनएच-28 पर बुधवार की दोपहर बस और कार में भीषण टक्कर हुई. हादसे में कार सवार बैंक मैनेजर घायल हो गये, जबकि उनकी पत्नी की मौत हो गयी. पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया. बैंक मैनेजर शैलेंद्र कुमार मधुबनी जिले के निवासी थे. सासामुसा स्थित स्टेट बैंक में कार्यरत हैं. हादसे के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
पुलिस ने बताया कि शाखा प्रबंधक शैलेंद्र कुमार की पत्नी 47 वर्षीया नीला देवी के साथ गोपालगंज आ रहे थे. कोईनी के पास पहुंचते ही ओवरटेक कर आ रही बस ने टक्कर मार दी. करीब डेढ़ किलोमीटर तक कार को बस घसीटती रही. स्थानीय लोगों ने बाइक से
बस व कार में टक्कर…
बस चालक को हादसे की जानकारी देकर रुकवाया. तबतक मैनेजर की पत्नी की मौत हो गयी. वहीं, गंभीर रूप से घायल मैनेजर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटना की सूचना शाखा प्रबंधक के परिजनों को दी है. उधर मैनेजर की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही सांसद जनक राम सदर अस्पताल पहुंच गये. सांसद ने घायल मैनेजर के इलाज की जानकारी ली. मांझा पुलिस को मामले में कार्रवाई की जानकारी ली. शाखा प्रबंधक के इलाज के लिए उचित व्यवस्था करायी.
मधुबनी से गोपालगंज आ रहे थे दंपती
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन