निगम कुमार वर्मा बने टाउन थाना इंस्पेक्टर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jun 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

नगर इंस्पेक्टर बालेश्वर राय को बनाया गया सदर इंस्पेक्टर गोपालगंज : क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस महकमे में बुधवार को फेरबदल किया गया. नगर थाने की जिम्मेवारी सदर इंस्पेक्टर निगम कुमार वर्मा को सौंपी गयी है. वहीं, नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर बालेश्वर राय को सदर इंस्पेक्टर बनाया गया है. बुधवार को दोनों अधिकारियों ने योगदान […]
विज्ञापन
नगर इंस्पेक्टर बालेश्वर राय को बनाया गया सदर इंस्पेक्टर
गोपालगंज : क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस महकमे में बुधवार को फेरबदल किया गया. नगर थाने की जिम्मेवारी सदर इंस्पेक्टर निगम कुमार वर्मा को सौंपी गयी है. वहीं, नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर बालेश्वर राय को सदर इंस्पेक्टर बनाया गया है. बुधवार को दोनों अधिकारियों ने योगदान किया. नगर थाने में नवागत इंस्पेक्टर ने योगदान करने के बाद ‘प्रभात खबर’ को बताया कि शहर में क्राइम कंट्रोल करना पहली प्राथमिकता होगी. इसके लिए प्लान के तहत रूट के अनुसार पुलिस काम करेगी. नवागत इंस्पेक्टर ने लोगों से भी प्रशासन की मदद करने की अपील की.
ये हैं चुनौतियां : नगर थाने में बीपी आलोक के बाद बालेश्वर राय ने इंस्पेक्टर के पद पर योगदान किया था. बालेश्वर राय के कार्यकाल में अपराध कुछ हद तक नियंत्रण में रहा.
नगर पर्षद चुनाव हो या बोर्ड एग्जाम या त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. हालांकि, मादक पदार्थों की तस्करी, वाहनों की चोरी, शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका. अब नये इंस्पेक्टर के सामने ये तमाम चुनौतियां हैं, जिन्हें दूर करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




