साले की बरात से लौट रहे जीजा की मौत

गोपालगंज : साले की बरात से लौट रहे बाइक सवार जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गयी, जबकि मृतक का साढू गंभीर रूप से घायल है. हादसा बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खैरा बाजार में सोमवार की रात की है. मृतक सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सेंदुरखा गांव निवासी प्रभु यादव का पुत्र […]
गोपालगंज : साले की बरात से लौट रहे बाइक सवार जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गयी, जबकि मृतक का साढू गंभीर रूप से घायल है. हादसा बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खैरा बाजार में सोमवार की रात की है. मृतक सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सेंदुरखा गांव निवासी प्रभु यादव का पुत्र प्रदीप कुमार बताया गया. हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, दूल्हे के दूसरे जीजा विजय कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
मौत की खबर मिलते ही शादी समारोह के बाद कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात बरौली थाना क्षेत्र के बखरी बाजार से बरात बैकुंठुपर में गयी थी. बरात से वापस लौटने के दौरान खैरा आजम के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया, जहां प्रदीप कुमार की मौत हो गयी. मंगलवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. उधर, हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




