जंगलिया में मिला डेंगू का मरीज, दिल्ली हुआ रेफर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jun 2017 1:24 AM (IST)
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को ले किया अलर्ट, बनाया गया डेंगू वार्ड गोपालगंज : शहर में डेंगू ने दस्तक दे दी है. जंगलिया निवासी परवेज आलम में डेंगू का लक्षण मिला है. स्थिति गंभीर होने पर उसे दिल्ली भेजा गया है. स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर पिछले माह अलर्ट जारी किया था. विभाग को […]
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को ले किया अलर्ट, बनाया गया डेंगू वार्ड
गोपालगंज : शहर में डेंगू ने दस्तक दे दी है. जंगलिया निवासी परवेज आलम में डेंगू का लक्षण मिला है. स्थिति गंभीर होने पर उसे दिल्ली भेजा गया है. स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर पिछले माह अलर्ट जारी किया था. विभाग को उन स्थानों पर मच्छरों से बचाव का इंतजाम करने को कहा गया था, जहां, डेंगू और मलेरिया के लार्वा पनप सकते हैं. बावजूद इसके अभी तक बचाव के कोई उपाय नहीं किये गये. तेज बारिश में जगह-जगह पानी भरेगा.
यदि नगर पर्षद और स्वास्थ्य विभाग अभी से नहीं चेता, तो बीते सालों की तरह इस साल भी डेंगू का प्रकोप लोगों को परेशान करेगा. इधर, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर सदर अस्पताल में अलग वार्ड बनाया है. अस्पताल में डॉक्टरों को संदिग्ध रोगियों की जांच के बाद इलाज करने का निर्देश दिया गया है.
तेज बुखार आना एवं लगातार बुखार को बने रहना.
शरीर में चमकी होना
दांत पर दांत बैठना
पूरे शरीर या किसी खास अंग में ऐंठन होना
बच्चे का सुस्त होना
बचाव के उपाय
सोते समय मच्छरदानी लगाना
शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनें
गरमी के दिनों में बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाना
बगीचे में गिरे हुए जूठे फल बच्चों को नहीं खाने चाहिए.
निबटने को विभाग तैयार
विभाग की जानकारी में डेंगू के मरीज नहीं है. वैसे डेंगू, चिकेन गुनिया और चिकेन पॉक्स को लेकर अलर्ट स्वास्थ्य विभाग ने किया है. नगर पर्षद को शहरी क्षेत्र में फॉगिंग कराने के लिए पत्र भी लिखा जा चुका है.
डाॅ चंद्रिका साह, डीएमओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




