बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं चलेगी नाव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jun 2017 3:35 AM (IST)
विज्ञापन

तैयारी. कल से नावों का होगा निबंधन गोपालगंज : नाव हादसे को रोकने के लिए अब बिना रजिस्ट्रेशन के नदी में नाव नहीं चलेगी. बिना रजिस्ट्रेशन के नाव चलने पर सरकार ने पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. बिना रजिस्ट्रेशन के नाव संचालित करनेवाले पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. इस बीच […]
विज्ञापन
तैयारी. कल से नावों का होगा निबंधन
गोपालगंज : नाव हादसे को रोकने के लिए अब बिना रजिस्ट्रेशन के नदी में नाव नहीं चलेगी. बिना रजिस्ट्रेशन के नाव चलने पर सरकार ने पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. बिना रजिस्ट्रेशन के नाव संचालित करनेवाले पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. इस बीच नाव के निबंधन एवं नवका आदर्श नियमावली के तहत डीएम राहुल कुमार ने बाढ प्रमंडल अंचलों के सभी घाटों पर 12 से 17 जून के बीच शिविर लगा कर निजी नावों का निबंधन करने का आदेश दिया है.
इसके लिए नौका निबंधन पदाधिकारी को अधिकृत किया गया है. सोमवार से शनिवार तक रजिस्ट्रेशन तक का कार्य किया जायेगा. 17 जून के बाद खास कर नारायणी नदी में बिना रजिस्ट्रेशन के एक भी नाव नहीं चलेगी. बिना रजिस्ट्रेशन के नाव चलाये जाने पर किसी तरह का हादसा होने पर इसकी जिम्मेवारी सरकार की नहीं होगी. साथ ही नाव संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी होगी. जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएम ने अपील किया है कि निर्धारित अवधि में शिविर में पहुंच कर नाव का रजिस्ट्रेशन जरूर करा लिया जाये.मोटरयान निरीक्षक, अंचल पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं बाढ़ग्रस्त पंचायतों के राजस्व कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे. सभी बाढ़ग्रस्त पंचायत एवं घाट के लिए नाव निबंधन नाव निबंधन कैंप का होगा प्रचार-प्रसार
अंचलों में लगनेवाले नाव निबंधन कैंप का व्यापक पैमाने पर प्रचार-प्रसार कराया जायेगा. इसको लेकर सभी सीओ, सीआइ, हल्का कर्मचारी, पंचायत सचिव के द्वारा प्रचार-प्रसार किया जायेगा. शिविर की निर्धारित तिथि से पूर्व सभी नाव मालिकों, नाविकों से विहित प्रपत्र में फोटोग्राम सहित आवेद प्राप्त कर सूचीबद्ध करने का निर्देश किया गया है. नाव निबंधन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज को निबंधन पदाधिकारी के रूप में प्राधिकृत किया गया है.
यहां लगेगा निबंधन के लिए शिविर
तिथि अंचल का नाम
12 जून बैकुंठपुर
13 जून सिधवलिया
14 जून बरौली
15 जून मांझा
16 जून गोपालगंज
17 जून कुचायकोट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




