गया जी: दिग्घी गांव में टोका फंसाने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, मौत

Updated:
विज्ञापन
कोंच थाना.

कोंच थाना.

कोंच थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव में बिजली का टोका फंसाने के दौरान करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय ब्रजेश कुमार की मौत हो गई. इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Gaya ji News : गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव में गुरुवार की शाम बिजली का टोका (तार) फंसाने के दौरान करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

टोका फंसाते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान दिग्घी गांव निवासी राजदेव यादव के 30 वर्षीय पुत्र ब्रजेश कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, ब्रजेश कुमार अपने घर में बिजली का टोका फंसा रहे थे. इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए. परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर करंट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने शुरू की जांच, मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया

घटना की सूचना मिलते ही कोंच थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. 20 सूत्री अध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि मृतक का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा, ताकि उन्हें राहत मिल सके.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं. घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

Also Read : पटना से गया जी समेत इन 4 शहरों के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल, जानिए क्या है RRTS और कैसे बदलेगी यात्रा?


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन