तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के चकमा देने से बाइक सवार युवक की गिरकर मौत
Author Vikash Kumar
Updated:
विज्ञापन

GAYA NEWS.आंती थाना क्षेत्र के दौरमा-सिमरहुआ पथ पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. घटना दौरमा अहरा के पास सुबह करीब 4 बजे की बतायी जा रही है.
विज्ञापन
गया के कोंच से श्रीनिवास कुमार की रिपोर्ट
आंती थाना क्षेत्र के दौरमा-सिमरहुआ पथ पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. घटना दौरमा अहरा के पास सुबह करीब 4 बजे की बतायी जा रही है.जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के चकमा देने से बाइक सवार संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए गया एम्स पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.मृतक की पहचान दौरमा गांव निवासी बिशु रजक के पुत्र अमित रजक के रूप में हुई है. बताया जाता है कि अमित रजक अपने रिश्तेदार के घर चौथईया गांव से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और स्कॉर्पियो वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










