Gaya News : तीन पवित्र अस्थि कलश अवशेष की महाबोधि मंदिर के वेदी पर की गयी पूजा

Gaya News : महाबोधि विहार की 18वीं वर्षगांठ समारोह की शुरुआत बुद्ध और उनके दो प्रमुख शिष्यों, अरहंत सारिपुत्त और महा मोगलाना के पवित्र अवशेषों की पूजा से की गयी.
बोधगया. महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया में जयश्री महाबोधि विहार की 18वीं वर्षगांठ समारोह की शुरुआत बुद्ध और उनके दो प्रमुख शिष्यों, अरहंत सारिपुत्त और महा मोगलाना के पवित्र अवशेषों की पूजा से की गयी. अस्थि अवशेष को महाबोधि मंदिर में वेदी पर रखा गया, जहां महाबोधि मंदिर के मुख्य भिक्षु चालिंदा ने इसे प्राप्त किया. बीटीएमसी के सचिव डॉ महाश्वेता महारथी और किरण लामा ने उनका स्वागत किया. भिक्षु चालिंदा ने अन्य भिक्षुओं के साथ जाप करते हुए सूतपाठ किया. अनुष्ठानों के बाद, जुलूस पवित्र बोधिवृक्ष होकर महाबोधि मंदिर की परिक्रमा की. परिक्रमा के बाद श्रीलंकाई बौद्ध मठ लाया गया. जुलूस का नेतृत्व तिब्बती मंदिर के लामाओं ने किया. उन्होंने पारंपरिक वाद्ययंत्र के साथ शामिल होकर बौद्ध समुदाय की एकता और भक्ति को रेखांकित किया. बुद्ध और उनके सम्मानित शिष्यों की अस्थियों को श्रीलंका मठ लाया गया, जहां शनिवार से श्रद्धालु दर्शन करेंगे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




