ePaper

दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाला

Updated at : 22 Jul 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाला

चाकंद थाना क्षेत्र के रहीम बिगहा गांव में दहेज के लिए प्रताड़ित कर एक महिला को घर से निकालने और पति द्वारा दूसरी शादी करने का गंभीर मामला सामने आया है.

विज्ञापन

बेलागंज. चाकंद थाना क्षेत्र के रहीम बिगहा गांव में दहेज के लिए प्रताड़ित कर एक महिला को घर से निकालने और पति द्वारा दूसरी शादी करने का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता ने चाकंद थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की है. उसने बताया कि दस साल पहले रोहित यादव से उसकी शादी हुई थी, जिसमें दहेज स्वरूप नकद तीन लाख रुपये, सोने के जेवर और घरेलू सामान दिये गये थे. कुछ साल ठीक रहने के बाद ससुरालवालों ने 50 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट व अमानवीय व्यवहार किया गया. पति द्वारा दूसरी शादी कर घर लाने और विरोध करने पर पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. थानाध्यक्ष अवध किशोर ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन