नदी की तेज धारा में बही महिला, तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन
नदी की तेज धारा में बही महिला, तलाश जारी

बुधवार को डोभी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के समीप करहरा गांव की 35 वर्षीय महिला मीना देवी निलांजन नदी के तेज धारा में बह गयी.

विज्ञापन

डोभी. बुधवार को डोभी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के समीप करहरा गांव की 35 वर्षीय महिला मीना देवी निलांजन नदी के तेज धारा में बह गयी. इसकी खोजबीन परिजन कर रहे हैं. नदी में कई लोगों ने उसको खोजने का प्रयास किया, पर अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है. डोभी अंचलाधिकारी परीक्षित कुमार ने बताया कि महिला के नदी में बहने की खबर है. महिला नदी के धारा में क्यों गयी थी, इसका पता नहीं चल सका है. कर्मा गांव के गिरजा यादव भी नदी की तेज धारा में एक सप्ताह पहले डूब गये थे. इसके बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. मीना देवी के परिजन काफी परेशान हैं. नदी के तट पर ग्रामीणों की भीड़ बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन