गया में अपहरण कर नाबालिग लड़के के साथ महिला ने जबरन बनाया संबंध

Updated at : 28 Jun 2024 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
गया में अपहरण कर नाबालिग लड़के के साथ महिला ने जबरन बनाया संबंध

एक नाबालिग लड़के के अपहरण और उसके साथ जबरन संबंध बनाने के मामले में शुक्रवार को पीड़ित ने अदालत में महिला अभियुक्त की पहचान की.

विज्ञापन

गया. एक नाबालिग लड़के के अपहरण और उसके साथ जबरन संबंध बनाने के मामले में शुक्रवार को पीड़ित ने अदालत में महिला अभियुक्त की पहचान की. पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश असिताभ कुमार की अदालत में पीड़ित लड़के ने महिला अभियुक्त खुशमुदा परवीन की पहचान की. इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजन कैसर सरफुद्दीन व कमलेश कुमार सिन्हा ने अभियोजन पक्ष की ओर से गवाह का परीक्षण करवाया. अपनी गवाही में पीड़ित लड़के ने बताया कि 20 अप्रैल 2023 को वजीरगंज थाना क्षेत्र निवासी महिला अभियुक्त उसकी इच्छा के विरुद्ध उसे पटना ले गयी और माल सलामी मुहल्ले के एक किराये के मकान में डेढ़ महीने तक रखा. उसने अपनी गवाही में यह भी बताया कि उसके साथ महिला जबरन संबंध बनाती थी. यह मामला वजीरगंज थाना कांड संख्या 223/ 2023 से संबंधित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन