छोटी-छोटी समस्याओं के कारण वाटर सप्लाइ बंद, जल संकट गहराया
Updated at : 25 Apr 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन

शेरघाटी प्रखंड क्षेत्र में पेयजल की बढ़ती समस्या को लेकर बीडीओ स्नेहिल आनंद व प्रखंड प्रमुख नरेश कुमार ने जनप्रतिनिधियों और पीएचइडी के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की.
विज्ञापन
शेरघाटी.
शेरघाटी प्रखंड क्षेत्र में पेयजल की बढ़ती समस्या को लेकर बीडीओ स्नेहिल आनंद व प्रखंड प्रमुख नरेश कुमार ने जनप्रतिनिधियों और पीएचइडी के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की. बैठक के बाद बीडीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कई नल जल योजनाएं खराब हैं जिसकी सूचना आने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इसे यथाशीघ्र दुरुस्त करने को लेकर बातचीत की गयी है. उन्होंने कहा कि इस बैठक में सभी मुखिया पंचायत समिति सदस्यों ने अवगत कराया की कहीं मोटर खराब रहने के कारण तो कहीं स्टार्टर खराब रहने के कारण नल जल योजना बंद है. इसकी वजह से ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है. इधर पीएचइडी के अधिकारियों ने बैठक के उपरांत कहा कि एक सप्ताह के भीतर बंद पड़े सभी नल जल योजना की मरम्मत करायी जायेगी और पेयजल आपूर्ति बहाल की जायेगी. बीडीओ ने कहा कि निर्धारित समय के अनुसार नल जल योजना की मरम्मती अगर नहीं की गयी, तो इसकी शिकायत जिले के वरीय अधिकारियों से की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




